पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आइलेक्स पब्लिक स्कूल में समर कैंप का आयोजन

आइलेक्स पब्लिक स्कूल में समर कैंप का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरही | आईलेक्स में मंगलवार को जूनियर सेक्शन के बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया। चूंकि पीरियाडिक असेसमेंट वन परीक्षा खत्म हो चुका है और 18 मई को उनका रिजल्ट अनाउसमेंट और पैरेंट्स टीचर्स मीटिंग का आयोजन किया गया है। बच्चों के साथ इसी मस्ती का आनंद लेने के लिए आईलेक्स में मंगलवार को समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी एलके जी तथा यूकेजी लगभग 250 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने पहले तो अपनी इच्छाओं और सोच को रंगों के द्वारा कागज पर एक रूप देने की कोशिश की। स्कूल के डायरेक्टर शैलेश कुमार ने तथा सभी शिक्षकों ने सराहा। उसके बाद कुछ बच्चों ने अपनी मीठी आवाज में गाने गए। यू के जी के मृत्युंजय शर्मा ने छोटी सी उम्र में ही कंठस्थ हनुमान चालीसा का पाठ कर सबको चकित दिया।

खबरें और भी हैं...