पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेहतर प्रदर्शन करने वाले श्रीदास स्कूल के बच्चे पुरस्कृत

बेहतर प्रदर्शन करने वाले श्रीदास स्कूल के बच्चे पुरस्कृत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरही | देवचन्दा मोड़ स्थित श्रीदास इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों के प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। विद्यालय के शिक्षकों की निर्णायक मंडली ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के एमडी रोहित राज सिंह ने बताया कि रंगों की भाषा सबसे निराली होती है। जब उससे कोई बात कही जाए तो कान से होकर दिमाग से फिसलती नहीं है। बल्कि आंखों से होकर हृदय तक पहुंच जाती है। प्रतियोगिता में अनुज कुमार, प्रशांत कुमार, सोनम कुमारी, ईशा कुमारी, रिया भारती, शिवम कुमार, राजदेव कुमार, निशा रानी को विजेता घोषित किया गया और इन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जूही तबस्सुम, सपना सिन्हा, संगीता सिन्हा, बबिता कुमारी, ब्यूटी कुमारी, आदित्य कुमार, पवन कुमार शामिल थे।

खबरें और भी हैं...