विधायक ने मृतक के परिजनों को बंधाया ढांढ़स
बरही | बरही प्रखंड के रानीचुवां पंचायत के तुरी टोला निवासी शंकर तुरी पिता बालेश्वर तुरी के आकस्मिक निधन की सूचना पर विधायक मनोज कुमार यादव ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को आर्थिक तौर पर सहयोग राशि भी प्रदान की। विधायक को परिजनों ने बताया कि 13 मई को शंकर तुरी अपने दो साथियों के साथ हरिहर धाम में शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। केसमा में उनकी बाइक एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। मौके पर ही शंकर तुरी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए, जो अभी इलाजरत हैं। जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक मनोज कुमार यादव रानीचुवां पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिले और ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दु:ख कि घड़ी में वह उनके साथ है। मृतक की प|ी को आर्थिक सहायता प्रदान की। मौके पर स्थानीय मुखिया रीता मुर्मू, कांग्रेसी नेता रमेश ठाकुर, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष किशुन यादव, पंसस राजाराम बेसरा, पांचू तुरी, सुरेश तुरी, बंधन तुरी, लालो तुरी आदि मौजूद थे।