पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोमांचक मुकाबले में कॉमर्स की टीम ने साइंस टीम को तीन विकेट से हराया

रोमांचक मुकाबले में कॉमर्स की टीम ने साइंस टीम को तीन विकेट से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
द आर्य भट्ट इंस्टिट्यूट ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस बरही के ओर से एक दिवसीय फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें अपने ही संस्थान के दो अलग-अलग डिपार्टमेंट साइंस एवं कॉमर्स के विद्यार्थियों के बीच खेला गया। साइंस की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। और कॉमर्स की टीम को 10 ओवर में 121 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। बदले में कॉमर्स की टीम से रमेश महतो ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 10 चौकों और 7 छक्कों के साथ नाबाद 95 रनों की धमाकेदार पारी खेल कर कॉमर्स टीम को जीत दिलाई। मैच का रोमांचक पल तब आया जब आखिरी के 2 ओवरों में 40 रनों की दरकार थी और इसी के आखिरी दो ओवरों में छक्कों और चौकों की बरसात होने लगी। अंतिम ओवर के अंतिम गेंद पर 4 रन बनाने थे। वहीं अंतिम गेंद पर रमेश महतो ने छक्का लगा कर 121 रनों की जगह 123 रन बना डाले और अपनी टीम को एक रोमांचक जीत दिलाई। इस तरह कॉमर्स की टीम तीन विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि दोनों टीमों ने बहुत ही बेहतर खेल का प्रदर्शन दिखाया और सभी दर्शकों को चौकों, छक्कों के साथ मनोरंजन कराया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम के खिलाड़ियों को आयोजक एवं संस्थान के निदेशक अरूण कुमार शर्मा एवं उप निदेशक कुंदन कुमार शर्मा पुरस्कृत किया गया। कुंदन कुमार शर्मा एवं व्यवस्थापक राकेश रौशन ने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन से प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। मौके पर परमेश्वर प्रसाद, निशि राणा, राकेश रौशन, सचिन कुमार, परमेश्वर कुमार, हसनैन अंसारी, विवेक पांडेय, अभिषेक निषाद, सागर कुमार, दीपेश सिंह, रमेश महतो, कमलकांत, राकेश, राजेश, सुजीत, जय कुमार, शाहरुख अंसारी, मुस्तफा अंसारी, दिलशाद अंसारी आदि लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...