बरही | रसोइया धमना बारा टोला नहर पास का ट्रांसफार्मर तीन दिनो पहले जल गया था। रमजान के कारण परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए वहां के उपभोक्ता इस समस्या के समाधान के लिए बिजली विकास समिति के अध्यक्ष मो जियाउल अंसारी ने नेतृत्व में विधायक मनोज कुमार यादव से मिला। विधायक ने रमजान महीना को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर 100 केवीए का ट्रांसफार्मर का व्यवस्था करवाई। शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन मस्जिद के इमाम मौलाना सदरूदीन ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए हीरामन साव ने कहा कि रमजान को देखते हुए नाली की सफाई होनी चाहिए। इस पर मुखिया प्रतिनिधि बालेशवर साव ने जल्द नाली सफाई कराने का आश्वासन दिया। मौके पर प्रो बद्री साव, हीरामन साव, अब्दुल जलील, मो मंसुर, मो इस्लाम, मो जियाउल, सचिव मो मकसुद कोषाध्यक्ष भिखारी साव सहित कई लोग मौजूद थे।