पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उत्क्रमित मवि कारीमाटी में बाल संसद का गठन, अंजली बनी प्रधानमंत्री

उत्क्रमित मवि कारीमाटी में बाल संसद का गठन, अंजली बनी प्रधानमंत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सत्र 2018-19 के लिए उत्क्रमित मवि कारीमाटी में लोकतांत्रिक तरीके से बाल संसद का गठन किया गया। बच्चों द्वारा दिए गए मतो के अनुसार प्रधानमंत्री पद पर अंजलि कुमारी, उप प्रधानमंत्री पद पर अनीष कुमार, स्वास्थ्य मंत्री पद पर मनीषा कुमारी, न्याय मंत्री पद पर दिनेश यादव, पोषण मंत्री पद पर अनिता कुमारी, शिक्षा मंत्री पद पर संजू कुमारी, कौशल विकास मंत्री प्रदीप कुमार, पर्यावरण मंत्री पद पर नौशाद अंसारी, खेल मंत्री पद पर निखिल कुमार, संचार मंत्री पद पर उमा कुमारी का चयन किया गया। चयनित प्रतिनिधियों को उनका अधिकार एवं कर्तव्य से अवगत कराया गया। प्रधानाध्यापक सुधीर चौधरी ने कहा कि बाल संसद गठन का मुख्य मकसद बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। इस चुनाव वर्ग तीसरा से अष्टम तक के बच्चों ने भाग लिया। बाल संसद का गठन सुधीर चौधरी, संजय दूबे, सरिता कुमारी, मनोज घोष, प्रेम कुमार एवं रामचंद्र प्रसाद की निगरानी में हुई।

खबरें और भी हैं...