बरही में बिजली की हो रही घोर अनियमितता को लेकर शनिवार को बरही वासियों ने डीवीसी बरही सब स्टेशन में धरना दिया। धरना का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता युवा नेता अजय कुमार दूबे ने किया। धरना देने वाले ग्रामीणों का कहना है कि मुश्किल से 8 से 10 घंटे ही बिजली मात्र दिया जा रहा है। इस धरना में सैकड़ों लोग मौजूद होकर डीवीसी के खिलाफ नारा लगाए। धरना का नेतृत्व कर रहे अजय दुबे ने कहा कि बरही में केवल 8 से 10 घंटे ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है उसमें भी बिजली की आपूर्ति लगातार नहींं हो पा रही है।
पवित्र रमजान का महीना भी चल रहा है। जिसने बिजली की आपूर्ति नहीं रहने के कारण रोजेदारों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बरही विद्युत कार्यालय के पदाधिकारियों का कहना है कि सात से आठ घंटा डीवीसी के द्वारा लोड शेडिंग कर बिजली काट दिया जाता है। जिसके कारण पर्याप्त मात्रा में नियमित बिजली नही मिल पाती है। वही मनोहर यादव ने कहा कि कि नियमित बिजली नहीं रहने के कारण छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग गर्मी से त्राहि-त्राहि हो रहे हैं। धरना के बाद डीवीसी के मुख्य अभियंता राहुल रंजन को एक ज्ञापन सौंपी गई। जिसमें कहा गया कि बिजली की निर्बाध और नियमित रूप से हम ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जाए। डीवीसी बरही के उप मुख्य अभियंता का कहना है कि हमारे यहां से हर रोज लगातार 20 घंटे की बिजली दी जा रही है। केवल 2 से 3 घंटे का लोड शेडिंग होता है। अगर इससे ज्यादा बिजली कटती है तो इसका जिम्मेवार झारखंड विद्युत आपूर्ति विभाग है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां से अप्रैल माह में कुल 29 घंटे ही बिजली काटी गई।
धरना का नेतृत्व कर रहे अजय दुबे , मनोहर यादव एवं समस्त धरना में उपस्थित लोगों ने इस बात की पुष्टि हेतु झारखंड विद्युत आपूर्ति विभाग पदाधिकारियों से मिलने की बात कही। विद्युत उपभोक्ताओं ने कहा कि डीवीसी एवं बरही विद्युत सब स्टेशन के लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। धरना में मनोज कुमार, मो शोएब अख्तर, विनोद कुमार यादव, रवि केशरी, शिवम बर्णवाल, मो रिजवान अली, मंतोष कुमार, मो साकिब, आकाश जायसवाल, वीरेंद्र कुमार रवि, आलोक कुमार वर्णवाल, इंद्रासन रविदास, धर्मेंद्र सिंह, सुनील कुमार, राजा, रोहित कुमार आलोक कुमार, मुन्ना यादव, मो इसरार, संदीप कुमार, रोहित केशरी, अनुज रविदास आदि लोग मौजूद थे।