प्रखंड शिव सेवा समिति बरही की ओर से प्रखंड परिसर स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर के स्थापित हुए एक साल होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का पहला दिन शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाला गया।
कलश यात्रा में श्रद्धालु सूर्य मंदिर नदी घाट पर गाजे बाजे के साथ पहुंचे। वहां से पवित्र जल लाकर शिव मंदिर में स्थापित किए। पुजारी रामलखन शर्मा एवं अनुज शर्मा ने कलश को स्थापित की। इस अवसर पर पहुंचीं साबी देवी ने कहा कि यज्ञ पूजा हवनादि से वातावरण में शुद्धता आती है और लोगों में सकारात्मक सोच की उत्पति होती है। इस तरह के आयोजन से हम अपनी प्राचीन संस्कृति के अनुरूप अपने आपको ढाल पाते हैं। मुख्य पुजारी रामलखन शर्मा एवं अनुज शर्मा ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाला कार्यक्रम में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। शनिवार को सात बजे से 10 बजे तक जागरण का कार्यक्रम होगा। 20 मई को प्रात: छह बजे रूद्राभिषेक प्रारंभ होगा। दिन के 10 बजे से 24 घंटा का अखंड हरि कीर्तन प्रारंभ होगा। 21 मई को दिन 10 बजे अखंड हरि कीर्तन विसर्जन हवन एवं भंडारा का आयोजन होगा इस कार्यक्रम में लोगों अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। कलश यात्रा में भाजपा नेत्री साबी देवी, डॉ भैरव शंकर अग्रवाल, उप प्रमुख सिकंदर राणा, बलराम केशरी, रमेश ठाकुर, मनोज केशरी, राजकुमार यादव, राजकुमार केशरी, गणपति कुमार, मुखिया छोटन ठाकुर, काशी प्रसाद केशरी, कामता प्रसाद सिंह, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, शिव कुमार, कंचन कुमारी, ममता देवी, रीता देवी, शांति देवी, संजू देवी, प्रतिमा कुमारी, रूपा कुमारी, रंजू कुमारी, सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।