मलकोको में विजय रविदास के घर में शुक्रवार देर रात आग लग गई। आग लगने से तीन किंवटल चावल, 100 किग्रा मंडुवा, 150 किग्रा मकई, आठ किलो दाल, तीन पीस पंखा, टीवी एवं कुछ जेवरात जलकर राख हो गया। भुक्तभोगी विजय रविदास ने बताया कि लगभग सवा लाख का नुकसान हुआ है।
रात में आग लगने पर स्थानीय वार्ड सदस्य सूरज दास, छतरू महतो, गुलाब दास, शंकर दास, कुर्बान मियां, सकलदेव पासवान, सुरेद्र पासवान, आदि ने आग बुझाने का प्रयास किया। जिप प्रतिनिधि मो क्यूम द्वारा अग्निशामक को खबर की गई। लेकिन तबतक ग्रामीण काफी हद तक बुझाने में सफल हो गए थे। सूचना पर शनिवार को सुबह जिप प्रतिनिधि मो क्यूम घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और सहयोग के तौर पर 2500 रुपए नकद राशि सौंपा। इस बाबत भुक्तभोगी ने सीओ को आवेदन देकर क्षति पूर्ति की मांग की है। सूरज दास ने बताया कि विजय रविदास निर्धन परिवार से आते हैं। मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव ने भी पीड़ित को सहयोग करने की बात कही है।