बरही | रानीचुवां पंचायत के जीतपुर गांव में आग लगी
बरही | रानीचुवां पंचायत के जीतपुर गांव में आग लगी के षिकार पीडीत रूपलाल परिवार को विधायक मनोज कुमार यादव ने नकद पांच हजार रुपए एवं 50 पीस एसबेस्टस शीट उपलब्ध कराया। विदित हो कि शॉर्ट शार्किट से रूपलाल सिंह के घर में आग लग गई थी। जिसके वजह से पूरा घर एवं घर में रखा समान जलकर राख हो गया था। आर्थिक स्थिति अच्छी नही रहने के वजह से उनहे काफी परेशानी हो रही थी। उसकी दयनीय स्थिति से गांव वालो ने विधायक मनोज कुमार यादव को अवगत कराया। विधायक मंगलवार को पीडीत के परिवार से मिलने जीतपुर पहुंचे और तत्काल पांच हजार रूपए की नकद राषि प्रदान की। मौके पर रमेष ठाकुर, दशरथ सिंह, प्रदीप सिंह, छोटी सिंह, किषुन यादव, संतोष यादव, विजय यादव, जगदेव यादव, राजेंद्र कुश्वाहा, बिरेंद्र सिंह, बाबा पंडित, बालेणश्वर सिंह, भूपेंद्र यादव सहित पूरा ग्रामीण मौजूद थे।