उत्क्रमित उच्च विद्यालय विजैया में छात्राओं के बीच पुस्तक का वितरण
बरही | उत्क्रमित उच्च विद्यालय विजैया में पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिप सदस्या मुनेजा खातून एवं मुखिया दशरथ यादव ने विद्यालय में अध्ययनरत नौवीं एवं दसवीं कक्षा में विद्यार्थियों को पुस्तक सौंपा। इस अवसर जिला परिषद सदस्य मुनेजा खातून ने कहा कि इस बार राज्य सरकार द्वारा समय पर पुस्तक उपलब्ध करवाई गई है। जिससे बच्चों को पढ़ने एवं कोर्स पूरा करने में सहयोग मिलेगा। यह पुस्तक छात्राओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर मेहनत से पढ़ाई करें तथा स्कूल समय के बाद अभिभावक भी बच्चों की पढ़ाई पर घर में ध्यान दें। मुखिया दशरथ यादव ने कहा कि बच्चों के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा जरूरी है। इसके लिए विद्यालय के शिक्षकों को ध्यान देने की जरूरत है।