पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इलाज में लापरवाही का आरोप लगा डॉक्टर के साथ मारपीट

इलाज में लापरवाही का आरोप लगा डॉक्टर के साथ मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौपारण की भगहर पंचायत के परसातरी की सर्पदंश से पीड़ित एक महिला फरहाना परवीन के परिजनों ने बरही अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर संजय जायसवाल के साथ मारपीट की और अभद्रता से पेश आए। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर ने समय पर महिला को एंटी स्नैक वैक्सीन नहीं दी। उनके द्वारा बोला गया कि वैक्सीन नहीं है। जबकि डॉक्टर संजय जायसवाल ने बताया कि जिस समय महिला अस्पताल में भर्ती हुई।

उस समय उसकी न तो हार्ट चल रहा था और न ही सांस। वह मृत थी। हालांकि हमारे द्वारा प्रत्येक 10-10 मिनट में जांच की गई। लेकिन कोई रिकवरी नहीं हुई। इसी कारण एंटी स्नैक वैक्सीन नहीं दी गई। लेकिन परिजन मानने को तैयार ही नहीं थे। मेरे द्वारा यथासंभव इलाज किया गया लेकिन महिला पहले ही मृत हो चुकी थी। गौरतलब है कि आए दिन डॉक्टरों के साथ घट रही मारपीट की घटना से डॉक्टर अपने आपकों असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। डॉक्टरों ने अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती की मांग की है। घटना की सूचना पर डीएस डॉ प्रकाश ज्ञानी ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और घटना की सूचना सीएस को दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में एंटी स्नैक वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। लेकिन मृत व्यक्ति को वैक्सीन देने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। शायद इसलिए वैक्सीन नहीं दी गई होगी। लेकिन परिजनों को कहना था कि महिला जिंदा थी लेकिन डॉक्टर ने वैक्सीन नहीं दी। हालांकि परिजनों के कहने पर महिला को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां भी महिला फरहाना को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...