पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छत से गिरकर चौकीदार की मौत, मुआवजे के लिए घेराव

छत से गिरकर चौकीदार की मौत, मुआवजे के लिए घेराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरसा कृषि विश्व विद्यालय के द्वारा संचालित बीज उत्पादन एवं अनुसंधान केंद्र गौरिया करमा में डेली वेजेज पर कार्यरत चौकीदार गौरियाकरमा निवासी बालेश्वर यादव की मौत छत से गिरने से हो गई। सुबह उसका शव छत के नीचे निर्वस्त्र रूप में मिला। विदित हो कि मृतक चौकीदार की ड्यूटी सैप के जवान के साथ थी। उनकी ही देख रेख में वह ड्यूटी करता था। जब परिजनों को इसकी सूचना मिली तो वे बिरसा कृषि प्रक्षेत्र में आकर हंगामा करने लगे। पुलिस शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है।

सूचना पाकर पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला एवं भाजपा नेत्री साबी देवी भी घटना स्थल पर पहुंची और घटना की जांच की मांग की। साथ मृतक के परिजनों को नौकरी एवं मुआवजा देने की मांग की। मौके पर पुलिस निरीक्षक जितेंद्र सिंह एवं सीओ संजय कुमार सिंह पहुंचे और हंगामा करने वालों को समझाया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक वहां डटे थे और वीसी को बुलाने की मांग कर रहे थे। इधर इस मामले में उप निदेशक श्रीनिवास गीरी ने कहा कि घटना के बाद तत्काल 10 हजार रुपए सहयोग के तौर पर दिया गया है।

वीसी के आदेशानुसार 10 हजार रुपए और दिया जाएगा। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से मुआवजा राशि का कोई प्रोविजन नहीं है। हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।

घटना स्थल पर संस्थान के कर्मचारियों के अलावा मेघन यादव, बिनोद यादव,देवनंदन यादव,विशेश्वर यादव, रविकांत ओम,राजेश राणा,महेश यादव,उदय यादव, अनिल कुमार यादव, रोहन यादव,गोपाल यादव, रंजीत यादव, रामचंद्र चौधरी, सुरेश यादव,संजय राम,कैलाश यादव,महेंद्र यादव,मनोज महतो मुखिया, सुरेश कुशवाहा, मनोज सिंह,बिक्की यादव,झारखंडी चौधरी, क्षत्रधारी यादव,बिकास यादव,गुलाब यादव, चौधरी यादव, राजू यादव सुरेश यादव, विष्णुदयाल, नागेश्वर यादव, विकाश कुमार यादव, बेटी बबिता देवी, चंपा देवी, शांति देवी, कल्पना देवी, गोलू देवी, चिंता देवी, रेणु देवी, गीता देवी, पुष्पा देवी, पूनम देवी व सैकड़ों लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...