हजारीबाग रोड के बाल्मीकि वस्त्रालय में कपड़ा खरीदने आए एक कोबरा अधिकारी के डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ वहां काम कर रहे सेल्समेन सुमन कुमार द्वारा अश्लील हरकत करना महंगा पड़ा। कोबरा अधिकारी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना रविवार रात लगभग आठ बजे की है।
जानकारी के मुताबिक कोबरा के अधिकारी अपनी प|ी एवं एक डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ कपड़ा खरीदने बाल्मीकि वस्त्रालय आए थे। अधिकारी ने बताया कि कपड़ा दुकान का एक सेल्समैन बार-बार मेरी बेटी से अश्लील हरकत की। तभी उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट में घायल युवक को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार को घटना के विरोध में व्यवसायिक संघ ने अपने सारे प्रतिष्ठान विशेषकर कपड़ा दुकानें बंद रखीं। दुर्गा मंदिर में बैठक कर घटना पर विरोध जताया गया और दोषी पर कार्रवाई की मांग की गई।
अधिकारी ने पुलिस से इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की गई है। कोबरा के अधिकारियों ने कहा कि हम बरही के लोगो के साथ मधुर संबंध रखना चाहते हैं। इसलिए यदि संभव हो तो इस मामले में मिल बैठकर सलटाने का प्रयास किया हालांकि इस मामले में एक वीडियो फुटेज भी वायरल हुआ है। बाल्मीकि वस्त्रालय के संचालक खुद वहां मौजूद थे। इसके बाद भी इस मामले में बीच बचाव करने नहीं आए।