पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बरही में साइंस टीम ने कॉमर्स टीम को 26 रनों से किया पराजित

बरही में साइंस टीम ने कॉमर्स टीम को 26 रनों से किया पराजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
द आर्यभट्ट इंस्टीट्यूट बरही की ओर से संस्थान के दो डिपार्टमेंट साइंस एवं कॉमर्स के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन संस्थान के उप निदेशक कुंदन कुमार शर्मा एवं राकेश रौशन ने बैटिंग कर की।

टॉस साइंस की टीम ने जीता। साइंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। साइंस की टीम से अनिल कुमार ने धीमी पारी खेलते हुए रनों को रन बोर्ड में जोड़ते हुए अपने टीम को रक बड़े स्कोर की ओर ले गए और अपने खाते में 30 रन जोड़े। आगे पारी के अंतिम कुछ ओवरों में सचिन कुमार ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 23 रनों की पारी खेली और टीम का स्कोर 10 ओवर में 117 तक ले गए। लक्ष्य की पीछा करने उतरी कॉमर्स की टीम जोरदार पारी का आगाज करते हुए शुरुआत के ही तीन ओवरों में ही 48 रन जोड़ डाले। मैच एक पल ऐसा लग रहा था मानो की कॉमर्स की 7, 8 ओवर में मैच जीत जाएगी, पर मैच का रुख चौथा ओवर में बदला गया। चौथे ओवर में साइंस के बॉलर हसनैन अंसारी ने बॉलिंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए आखिर कर घातक साबित हो रहे बल्लेबाज गुलाम मुस्तफा को 40 रनों पर चलता कर दिया। उसके बाद कॉमर्स की टीम का विकेट धड़ा-धड़ गिरता चल गया और धीरे-धीरे इनकी टीम बैकफुट पर चली आई और अंत में कॉमर्स की टीम मात्र 91 रन ही बना सकी। इस प्रकार 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

साइंस की टीम 26 रन से विजयी रही। खेल के अंत में संस्थान के संचालक अरुण कुमार शर्मा और उप-संचालक कुन्दन कुमार से विजेता टीम को बधाई दी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही उपविजेता टीम का हौसला बढ़ाया और कहा कि खेल में हार जीत तो होते रहता है। आगे के मौकों के लिए तैयारी करें और अपने टीम को जीत दिलाएं। अपने क्षेत्र, अपने गांव और अपने शहर का नाम रोशन करें। दोनों टीमों के द्वारा अनुशसान के साथ-साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। मौके पर रमेश कुमार, राकेश रौशन, कमलकांत कुमार, अजय सिंह, निशि राणा, बिनय कुमार, राजेश कुमार, जीतू कुमार, अनिल कुमार, सचिन कुमार, हसनैन कुमार, राहुल, बिक्रम, जय, गुलाम मुस्तफा, शाहरुख, सालिक अंसारी, सागर, सुजीत, सुधीर, मो. मेहताब, निर्मल, मो. एहसान आदि खिलाड़ी तथा संस्थान के और भी विद्यार्थी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...