बरही | बरही अंचल में जमीन में फसल उत्पादन में आने वाली समस्या को लेकर 23 मई को किसान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें किसानों की जमीन से संबंधित समस्या का निवारण किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए आत्मा के बीपीएम चिंताहरण पाठक ने बताया कि शिविर 11 बजे पूर्वाह्न से प्रखंड परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसमें किसान अपने खेत की मिट्टी जांच से लेकर उस खेत में उत्पादन क्षमता बढाने संबंधी जानकारी विशेषज्ञों से सकते हैंं। इस संबंध में पुन: 26 मई को समीक्षा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें किसानों द्वारा बताए गए समस्याओं का निवारण किया जाएगा।