पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हवन एवं भंडारा की प्रथम वर्षगांठ का हुआ समापन

हवन एवं भंडारा की प्रथम वर्षगांठ का हुआ समापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड शिव मंदिर सेवा समिति की ओर से प्रथम वर्षगांठ के पावन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हवन एवं भंडारा के साथ हो गया।

अंतिम दिन हवन एवं भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर हवन कार्यक्रम में भाग लिए और प्रसाद ग्रहण किया। पंडित रामलखन शर्मा एवं अनुज शर्मा ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना, हवनादि कार्य संपन्न कराया। 19 मई से कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। राज आर्यन डांस एकेडमी के द्वारा जागरण की प्रस्तुति की गई। 20 मई को रूद्राभिषेक कराया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसमें महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई। 20 मई को ही 10 बजे से अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। जो 24 घंटा तक चला। सोमवार को अखंड हरिकीर्तन का विधिवत समापन हो गया। सोमवार को ही भंडारा का आयोजन किया गया।

मौके पर संजय कुमार दूबे, डॉ बीआर अग्रवाल, महेंद्र दूबे, साधुशरण दास, गणेश गुराननी, कुंदन शर्मा, अजय दूबे, मनोज केशरी, रमेश ठाकुर, राजकुमार केशरी, अनुज शर्मा, रामनाथ प्रसाद, राकेश रौशन, राजकुमार यादव, सीता देवी, शांति देवी, रूपा देवी, सबिता देवी, उषा देवी, रीतलाल प्रसाद सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...