बरही | पंचमाधव जीटी रोड पर पैदल अपने घर जा रहा एक व्यक्ति भीखन प्रजापति को पीछे से एक स्कूटी सवार ने धक्का मार दिया। जिससे पैदल चल रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उसे बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।