पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल संसद का गठन, शैलेंद्र कुमार बने प्रधानमंत्री

बाल संसद का गठन, शैलेंद्र कुमार बने प्रधानमंत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिभा विद्या मंदिर बुंडू बरही में विद्यालय के सफल संचालन के लिए बाल संसद का गठन किया गया।

गठन की प्रक्रिया विद्यालय के प्रधानाध्यापक रोहित कुमार यादव की देख रेख एवं पर्यवेक्षण में की गई। विद्यालय के सभी बच्चों ने इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे पहले विद्यालय के शिक्षक सिकंदर यादव मिथिलेश कुमार गिरी, आरती कुमारी, पूनम कुमारी, दीपक कुमार, बाल गोविंद शर्मा ने बारी बारी से बाल संसद के कार्यों और उपयोगिताओं को बतलाया। विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार यादव ने शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को देश के प्रति सच्ची निष्ठा और कर्मठता से सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दिया। विद्यालय में कुल 9 पदों पर चुनाव किया गया जिसमें कुल 22 बच्चों ने अपना नामांकन भरा। प्रधानमंत्री के पद पर शैलेश कुमार, उप प्रधानमंत्री सूरज कुमार, शिक्षा मंत्री अनिशा कुमारी, उप शिक्षा मंत्री नीतीश कुमार, प्रार्थना एवं स्वच्छता मंत्री सचिन कुमार यादव, उप प्रार्थना एवं स्वच्छता मंत्री अंजनी कुमारी, तथा सांस्कृतिक खेलकूद एवं पर्यावरण संरक्षण मंत्री सुजीत कुमार व उपेंद्र कुमार शर्मा को बनाया गया। सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।

खबरें और भी हैं...