बरही | रानीचुवां पंचायत के तुरी टोला निवासी शंकर तुरी का आकस्मिक निधन की सूचना पर विधायक मनोज कुमार यादव ने शोक संतप्त परिजनों से मिलने रानीचुवां पहुंचे। घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को आर्थिक तौर पर सहयोग राशि भी प्रदान की। विधायक को परिजनों ने बताया कि 13 मई को शंकर तुरी अपने दो साथियों के साथ हरिहर धाम में शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। केसमा में उनकी बाइक एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आ गई । मौके पर ही शंकर तुरी की मौत हो गई। मौके पर स्थानीय मुखिया रीता मुर्मू, कांग्रेसी नेता रमेश ठाकुर, ओबीसी प्रखण्ड अध्यक्ष किशुन यादव, पंसस राजाराम बेसरा, पांचू तुरी, सुरेश तुरी, बंधन तुरी, लालो तुरी सहित कई लोग मौजूद थे।