पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजू पहलवान ने बच्चों को सिखाया स्वस्थ रहने का गुर

राजू पहलवान ने बच्चों को सिखाया स्वस्थ रहने का गुर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपने जमाने के राष्ट्रीय स्तर के पहलवान रहे राजू भारती ने गुरुवार को साधनापुरी स्थित नवोदय पब्लिक स्कूल में भी हैरत अंगेज कई करतब दिखाए।

जिससे बच्चे काफी रोमांचित हुए एवं साथ ही पहलवान ने कई तरह के व्यायाम, प्रणायाम एवं योगक्रिया करके दिखाया और उसके महत्व से बच्चों को अवगत कराया। बच्चों को प्रशिक्षित करते हुए पहलवान राजू भारती ने कहा कि वर्तमान समय में सबसे बड़ा धन अपना स्वास्थ्य है। यदि आप स्वस्थ रहते हैं तो आप सारी क्रियाएं आसानी से संपादित कर सकते हैं। बच्चों ने भी पहलवान से स्वस्थ रहने का गुरू सीखा और अपने जीवन में अमल करने की बात कही। प्राचार्य सुधीर चंद्रा ने राजू भारती के हैरत अंगेज करतब का सराहना करते हुए कहा कि राजू भारती ने बच्चों को रोमांचित करने के साथ साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक हरिशंकर व्यास, घनश्याम, शिवम, सलीम, नागेंद्र, गुल्फसा, मोनिका चंद्रा ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...