पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमआर वैक्सीन दिलाने को लेकर शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

एमआर वैक्सीन दिलाने को लेकर शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
26 जून को प्रस्तावित एमआर वैक्सीन कैंपेन को लेकर बरही अनुमंडलीय अस्पताल की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को बरही प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों एवं नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर प्रशिक्षक डीएस डॉ. प्रकाश ज्ञानी एवं एमओ डॉ. सचिन कुमार ने मिजिल्स रूबेला वैक्सीन के बारे में विस्तार से बताया। इसके बारे में भी शिक्षकों को बताया गया। डीएस डॉ ज्ञानी ने बताया कि सभी स्कूलों में अध्ययनरत सरकारी एवं निजी विद्यालयों के बच्चों को टीका लगाना है।

डॉ. सचिन कुमार ने शिक्षकों को जानकारी देते हुए बताया कि एमआर वैक्सीन नौ माह के बच्चा से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों को दिया जाना है। गांवों में खासकर टीकाकरण को लेकर कई अफवाह एवं भ्रांतियां होती हैं। उन भ्रांतियों को शिक्षकगण अभिभावकों को जागरूक कर कर सकते हैं।

बीईईओ उमाकांत यादव ने एमआर वैक्सीन कैंपेन को सफल बनाने तथा शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने को लेकर शिक्षकों को निर्देशित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुरेश प्रसाद रजक, बीपीएम नारायण राम, अरूण कुमार, अयोध्या प्रजापति, ज्योत्सना सिसोदिया, अनूप प्रधान, मिथलेश कुमार, राजकुमार रविदास, बिनय हेम्ब्रम, सुधा कुमारी, मीना देवी, वीणा देवी सहित सभी विद्यालय के प्रधान एवं नोडल शिक्षक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...