बरही | झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से मॉडल स्कूल में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में इस वर्ष भी नवोदय पब्लिक स्कूल के तीन बच्चों का चयन किया गया है। मेरिट के आधार पर जिनका चयन किया गया है। उनमें 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा साहिबा प्रवीण पिता मो असलम, 71 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली सानिया प्रवीण तथा बलवंत कुमार साव पिता पिता बद्री प्रसाद साव 64 प्रतिशत अंक लाने वाले शामिल हैं। बच्चों की सफलता पर प्राचार्य सुधीर चंद्रा हरि शंकर ब्यास, घनश्याम, शिवम कुमार आनंद, मो सलीम अंसारी, नागेंद्र वर्मा, मोनिका, गुलफसा प्रवीण एवं रीना कुमारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए सफल प्रतिभागियों को बधाई दिया है।