पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • ‘दलहन क्रय केंद्र खोलने का अधिकार केंद्र सरकार का है’

‘दलहन क्रय केंद्र खोलने का अधिकार केंद्र सरकार का है’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़हिया| सूबे के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह क्षेत्र के दौरे पर बड़हिया में रविवार को देर शाम कृषि विकास समिति के सदस्यों से मुलाक़ात की। कहा कि दलहन क्रय केन्द्र खोलने का अधिकार केन्द्र सरकार का है बिहार सरकार का नहीं है।

कहा कि गांव के मंत्री गिरिराज सिंह से मिलें और उन्हें कहें की केन्द्र सरकार पर दबाव डालें। समिति के सदस्यों ने कहा कि मध्यप्रदेश में क्रय केन्द्र खोलकर दलहन को समर्थन मूल्य पर लिया जा रहा है। इसपर मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में नेफेड कम्पनी द्वारा दलहन को क्रय केंद्र द्वारा लिया जा रहा जो 600 करोड़ रूपये घाटा में चल रहा है। आज राज्य सरकार क्रय केंद्र खोलवा दे और कल राशि ना दे तो किसान दिल्ली-बड़हिया करते रहेंगे। मंत्री ने कहा कि गेहूं और धान क्रय बिहार सरकार खोलती है और किसानों से खरीद करती है क्योंकि पीडीएस यानि जन वितरण प्रणाली के माध्यम से खपत करती है। समिति के सदस्यों ने कहा कि 28 मई को बडहिया से बाढ़ तक रेल और सड़क चक्का बंद का आह्वान इसी मुद्दे को लेकर किया है। जिसपर मंत्री ने कहा कि प्रजातंत्र में अधिकार के लिये बंद और प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है। इस अवसर पर जदयू सेवादल के प्रदेश महासचिव सुजीत कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष रामशंकर शर्मा, जिला जदयू अध्यक्ष रामानंद मंडल, समाजवादी नेता रामनाथ सिह, लाला बाबू , जयशंकर प्रसाद सिंह उर्फ भादो बाबू, बासुकीनाथ सिंह, संजय कुमार, अरूण कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...