रोजगार सहायकों की हड़ताल से काम ठप, ग्रामीण हो रहे हैं परेशान
बाड़ी| जनपद पंचायत बाड़ी के अंतर्गत आने वाली 103 पंचायतों के रोजगार सहायकों ने सामूहिक रूप से जपं सीईओ के नाम ज्ञापन देकर कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। जिससे विकास कार्य रुक गए हैं और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजगार सहायकों ने बताया कि वे शासन के महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। प्रशासन के सभी नियमों को मानकर कभी हड़ताल नहीं की। रोजगार सहायकों में राजकुमार ठाकुर, रामजी ठाकुर, राघवेंद्र दुबे, दुर्गेश पाठक, राजेंद्र शर्मा, गजेंद्र धाकड़, शिवराज ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, नीलेश कुशवाह, सुनील चौहान, राकेश चौहान, जमुना साहू आदि जनपद पंचायत के सामने हड़ताल पर बैठे। हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे काम और ग्रामीणों की समस्याओं में बढ़ोतरी हो गई है।