22 को भोपाल में प्रदर्शन करेंगे कोटवार व चौकीदार
बाड़ी| कोटवारों द्वारा बुधवार को तहसील प्रांगण के सामने बैठक की। बैठक में तहसील के समस्त चौकीदार कोटवारों के साथ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष रामसेवक मेहरा ने 22 मई को भोपाल मेंं धरना प्रदर्शन में शामिल होने सभी कोटवार एवं चौकीदारों से अपील की। प्रदर्शन के दौरान चौकीदारों व कोटवार कलेक्टर रेट का वेतन व दिए जाने की मांग करेंगे।