पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो दिवसीय विकास यात्रा आज से, पर्यटन मंत्री सुरेंद्र पटवा होंगे शामिल

दो दिवसीय विकास यात्रा आज से, पर्यटन मंत्री सुरेंद्र पटवा होंगे शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी| दो दिवसीय विकास यात्रा पनागर से आज बुधवार को शुरू होगी। जिसमें क्षेत्रीय विधायक पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुरेंद्र पटवा उपस्थित रहेंगे। विकास यात्रा के पहले दिन ग्राम पनागर से रतनपुर, पाली, डूडादेह, डगडगा, रिमसिली, करमवाड़ा, गगनवाड़ा, सेमरी टप्पा, देहलवाड़ा के गांव यात्रा में शामिल रहेंगे। दूसरे दिन विकास यात्रा ग्राम घोट से सुबह 10.30 आरंभ होगी। जो घोट से हरसिली, चारगांव, सलैया, पीथनपुर, उटिया, बासपीपरिया, बेरखेड़ी पहुंचेगी। जहां लोगों को भाजपा द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर सुरेंद्र पटवा मंत्री के साथ जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, पंकज श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष सहित जिले के सभी पार्टी के पदाधिकारी, नेता, युवा मोर्चा, अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से दो दिवसीय विकास यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है।

खबरें और भी हैं...