पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव गांव पहुंचकर किया किसानों को सम्मानित

गांव-गांव पहुंचकर किया किसानों को सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा द्वारा निकाली जा रही किसान सम्मान यात्रा को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव में पहुंचकर किसानों का सम्मान कर प्रदेश सरकार की किसान संबंधित योजनाओं की जानकारी भी किसानों को दे रहे हैं।

शुक्रवार को किसान सम्मान यात्रा बरोदिया रोड वेयर हाउस से शुरु हुई। यात्रा की शुरुआत भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल सोनी, मंडल महामंत्री नेपाल सिंह चौहान, सुरेश पाल, मंडल उपाध्यक्ष हरिराम कुशवाहा, राधेश्याम राजपूत, बुद्धिनारायन शर्मा, दीपक तेकाम, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध चौहान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुलाराम कुशवाह की उपस्थिति में की गई। यात्रा में सर्वप्रथम बाड़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा किसान सम्मान यात्रा आरंभ की गई। जिसमें बरोदिया रोड स्थित सुमित्रा वेयरहाउस पर किसानों को तिलक लगाकर पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया। यात्रा को जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव आदि ने किसानों की योजनाओं से अवगत कराया। संचालन अनिल सोनी ने किया। यात्रा बाड़ी से ग्राम परतलाई, नयागांव, चैनपुर, करवाड़ा, गगनबाडा, देलवाड़ा होते हुए चारगांव पहुंची। वहां पर किसान यात्रा का प्रथम दिवस का समापन किया गया। यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में बताया कि किसानों को बगैर ब्याज के सहकारी बैंकों के दीर्घकालीन ऋण खाद बीज की व्यवस्था की जा रही है।

गांव-गांव पहुंचकर किसानों को किया सम्मानित।

खबरें और भी हैं...