पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली की लाइन शिफ्टिंग के लिए हाईवे किनारे खोदे गड्‌ढों से हो रहे हादसे

बिजली की लाइन शिफ्टिंग के लिए हाईवे किनारे खोदे गड्‌ढों से हो रहे हादसे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल हाईवे क्रमांक 12 पर जगह-जगह खुदाई के कारण प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं। सड़क निर्माण की धीमी गति होने के कारण बारिश में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार ने 18 किमी के हिस्से में 18 जगह पर जेसीबी से खुदाई की है। जिस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वाहनों में टूटफूट के साथ दुर्घटनाओं की संख्या में भी लगातार इजाफा होता जा रहा है। बाड़ी से बरेली तक 18 किमी की दूरी में ठेकेदार ने हर एक किमी पर जेसीबी से गहरे गहरे गड्ढे खोद दिए हैं। हाईवे की बिजली की लाइन शिफ्टिंग के लिए उक्त गड्‌ढे खोदे गए। गड्‌ढे खोदे हुए करीब दो माह का समय बीत चुका है। लेकिन ठेकेदार द्वारा इनकी पुराई नहीं कराई गई है। हाईवे पर ढाबा संचालित करने वाले असविंदर सरदार ने बताया कि ढाबे के सामने 2 माह पहले खोदे गए गड्‌ढों के कारण ढाबे के सामने रोज दुर्घटनाएं हो रहीं हैं।

खबरें और भी हैं...