कर्नाटक में विस के नतीजे आने पर भाजपाइयों में हर्ष
बरियारपुर | कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को भाजपा की अप्रत्याशित जीत पर बधाई दी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम दिलीप पासवान, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार आजाद, भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंकर मंडल, पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, महामंत्री दिनेश मंडल, उपाध्यक्ष संगीता देवी, दिवाकांत, मंत्री शंकर सहनी, सुरेश मंडल आदि ने कर्नाटक में भाजपा की अप्रत्याशित जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी है।