पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • बाबा चुहरमल क्रिकेट चैम्पियन ट्राॅफी पर पुरुषोत्तमपुर ने जमाया कब्जा

बाबा चुहरमल क्रिकेट चैम्पियन ट्राॅफी पर पुरुषोत्तमपुर ने जमाया कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटी चमनगढ़ क्लब द्वारा अायोजित बाबा चुहरमल क्रिकेट चैम्पियन ट्राॅफी का फाइनल मैच बीसीसी ब्रह्मस्थान व पीसीसी पुरुषोत्तमपुर के बीच मंगलवार को खेला गया। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामानंद शर्मा उर्फ मुन्ना ने किया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रह्मस्थान की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट पर 139 रनों का लक्ष्य पुरुषोत्तमपुर टीम को दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी पुरुषोत्तमपुर की टीम ने 15.2 ओवर में 5 विकेट पर 142 रन बनाकर ट्राफी को अपने नाम कर लिया। मैन आॅफ द मैच पुरुषोत्तमपुर टीम के आनंद कुमार को दिया गया। जिसने 31 गेंद पर 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, मैन आॅफ द सिरीज ब्रह्मस्थान टीम के विक्की कुमार को दिया गया। फाइनल मैच में अंपायर अमित भंडारी व सन्नी बाबा थे।

खबरें और भी हैं...