पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • सिंचाई मंत्री आज खड़गपुर में रखेंगे कई सिंचाई योजनाओं की आधारशिला

सिंचाई मंत्री आज खड़गपुर में रखेंगे कई सिंचाई योजनाओं की आधारशिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| हवेली खड़गपुर

एक लंबे अंतराल के बाद मुंगेर लोकसभा में वर्षों से सक्रिय रहे सूबे के जल संसाधन मंत्री ललन सिंह कार्यकर्ताओं से रूबरू होने और उनकी हौसला अफजाई के लिए आज हवेली खड़गपुर पहुंच रहे हैं। उनके कार्यक्रम का शुभारंभ खड़गपुर-बरियारपुर सीमा से होगी जहां बहादुरपुर शिवालय के समीप खड़गपुर के कार्यकर्ता उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन करेंगे। बाद में वे खड़गपुर के ग्रामीण इलाकों में सघन जनसंपर्क के तहत अपने कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं।जदयू अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र मंडल के साथ पार्टी कार्यकर्ता सत्यप्रकाश, मुकेश बिन्द, ठाकुर मृत्युंजय सिंह खड़गपुर के ग्रामीण इलाकों पहाड़पुर, लोहची, जवायद, भदौड़ा, बढ़ौना, बैजलपुर, प्रसंडो इत्यादि गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर मंत्री के कार्यक्रम की सफलता के लिए अपना पसीना बहा रहे हैं। जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह एवं ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार के दौरे को लेकर जगह-जगह उनका स्वागत एवं अभिनंदन करने की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मंडल ने कहा कि 20 मई को मंत्री ललन सिंह का दौरा विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास व जनसंपर्क अभियान चलाने के लिए हो रहा है। उन्होंने कहा कि खंडबिहारी लेफ्ट कैनाल के 26वांं चैनल पर सुरक्षात्मक दीवार निर्मित, चाणकेन गेटेड बियर एंव डंगरी चेक डैम का उद्घाटन करेंगे। जबकि महकौला एवं खैरा चेकडैम निर्माण का शिलान्यास करेंगे। राजेंद्र मंडल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मंत्री ललन सिंह एवं शैलेश कुमार लोहची बिलिया शिवालय से जनसंपर्क अभियान प्रारंभ करेंगे जो खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग होते हुए खड़गपुर बाजार, मुजफ्फरगंज हाट होते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोबड्डा में जनसभा को संबोधित करेंगे। जदयू कार्यकर्ता मंत्री ललन सिंह के दौरे को लेकर अति उत्साहित दिख रहे हैं। जगह जगह उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारी की जा रही है। पूरे क्षेत्र को स्वागत गेट एवं बैनर से सजाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...