पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • देशी शराब पीने से ऑटो चालक की हालत बिगड़ी, भागलपुर रेफर हुआ

देशी शराब पीने से ऑटो चालक की हालत बिगड़ी, भागलपुर रेफर हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य में शराबबंदी के बाद भी जिले में खुलेआम देशी व विदेशी शराब मिल रही है। मंगलवार को देशी शराब पीने से बरियारपुर के कुमारपुर निवासी एक ऑटो चालक की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर रेफर किया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह न्यायालय परिसर से नशे की हालत में बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुमारपुर निवासी राजाे मंडल के पुत्र प्रशांत कुमार को न्यायालय पुलिस ने गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच की ताे उसमें 138 एमएल अल्कोहल पाया गया। पुलिस अस्पताल में भी शराब की जांच कराने के बाद युवक को जेल भेजने की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान युवक की स्थिति गंभीर होने लगी। आनन-फानन में कोतवाली थानाध्यक्ष राजेश शरण युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां युवक को प्राथमिक उपचार करने के बाद ऑक्सीजन के सहारे भागलपुर रेफर किया गया। चिकित्सक सह सदर अस्पताल उपाधीक्षक राकेश कुमार ने संदेह जताते हुए कहा कि युवक द्वारा पी गई शराब जहरीली हो सकती है। हालांकि रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक ने जहरीली शराब पी है या नहीं। इसके कुछ देर बाद सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. राकेश कुमार ने अखबार के कार्यालय में फोन कर कहा एसपी ने बताया है कि युवक ने जहरीली शराब का सेवन नहीं किया है।

गिरफ्तर युवक को एबुंलेंस से भागलपुर ले जाती पुलिस।

बड़ा सवाल : शराबबंदी के बाद भी कैसे मिल रही है शराब | सीएम ने 05 अप्रैल 2016 से बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू कर दिया था। दो वर्ष बीत जाने के बाद पुलिस मुख्यमंत्री के वायदों पूरा नहीं कर पा रही है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से खुलेआम विदेशी व देशी शराब की तस्करी की जाती है। पुलिस शराब तस्करी पर रोक लगाने में विफल साबित हो रही है।

युवक कोर्ट परिसर में कर रहा था हंगामा

एसपी गौरव मंगला ने कहा कि युवक अत्यधिक नशे की हालत में न्यायालय परिसर में हंगामा कर रहा था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अत्यधिक शराब पीने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

ऑटो चालक हैं इसलिए थोड़ी सी पी लिए

हंगामा करने के बाद नशे की हालत में जब युवक को जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया तो ड्यूटी पर तैनात डा. रामप्रवेश ने युवक की जांच की। युवक ने चिकित्सक को बताया कि वह ऑटो चालक है। इसी कारण थोड़ी देसी शराब पी ली है। उसी में पुलिस ने हमको पकड़ लिया है। इसके पहले भी हम एक बार नशे की हालत में जेल जा चुके हैं।

खबरें और भी हैं...