पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • ‘11 लाख उपहारों की बहार गृह लक्ष्मी योजना’ के तहत उपहार ‌‌वितरित

‘11 लाख उपहारों की बहार गृह लक्ष्मी योजना’ के तहत उपहार ‌‌वितरित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आक्रामक तेवर के साथ समाज में व्याप्त कुव्यवस्था और समस्याओं को प्रकाशित करने वाला दैनिक भास्कर अखबार आज मुंगेर के आम लोगों का सबसे पसंदीदा अखबार बन गया है। मुंगेर में लांचिंग के समय दैनिक भास्कर ने पाठकों को आकर्षित करने के लिए “11 लाख उपहारों की बहार गृह लक्ष्मी योजना’ की शुरूआत की थी। विजेताओं की सूची प्रकाशित होने के बाद विजेता प्रतिभागियों को उपहार का वितरण मंगलवार से प्रारंभ कर दिया गया। जुबलीबेल स्थित मुंगेर कार्यालय में मंगलवार को योजना के चार विजेता प्रतिभागियों को डिनर सेट दिया गया।

जन जन का चहेता अखबार बन चुका है दैनिक भास्कर

गृह लक्ष्मी योजना के विजेता प्रतिभागियों में सुषमा कुमारी पति सरस प्रत्युष वीर कुंवर सिंह कालोनी मुंगेर, प्रीति कुमारी पुत्री शंकर प्रसाद पूरब सराय, किरण देवी प|ी राजीव कुमार शर्मा वार्ड नंबर 12 बरियारपुर, रंजन कुमार पुत्र अरूण कुमार मंडल कासिम बाजार को प्रसार प्रबंधक हेमंत कुमार सिन्हा व वरीय समाचार पत्र विक्रेता विनय कुमार सिंह उर्फ शिवजी ने डिनर सेट प्रदान किया। डिनर सेट पाकर विजेता प्रतिभागी गदगद दिखे। विजेता प्रतिभागियों ने दैनिक भास्कर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाचार पत्र आक्रामकता के साथ खबरों का प्रकाशन कर रहा है। यही कारण है कि कम समय में यह अखबार जन जन का चहेता बन चुका है।

खबरें और भी हैं...