प्रखंड के बालिका उच्च विद्यालय की 50 छात्राओं का दल प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत मंदार के लिए रवाना हुआ। परिभ्रमण दल को माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव दीपक दास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि परिभ्रमण से बच्चों में बौद्धिक विकास होता है। इससे बच्चों को प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों को नजदीक से देखने, जानने और समझनेे का मौका मिलता है। किताबी ज्ञान के अलावा इस तरह के परिभ्रमण से बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह भी बढ़ता है। इस दौरान रूबी कुमारी, गीता कुमारी, रजनी कुमारी, सीमा कुमारी, पूनम कुमारी सहित अन्य छात्राओं के साथ विद्यालय की शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
स्कूली ट्रिप
परिभ्रमण से होता है छात्राओं का बौद्धिक विकास: दास