पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • मुद्दों पर आंदोलन का दिखा असर, हरकत में कई विभाग

मुद्दों पर आंदोलन का दिखा असर, हरकत में कई विभाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जन समस्याओं को लेकर जिले में चलाए जा रहे लगातार जिला राजद के आंदोलन का सकारात्मक असर दिखने लगा है। 08 मई को राजद ने एक दिवसीय धरना के माध्यम से राज्य सरकार का 14 सूत्री मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया था। मामले में जिलाधिकारी एवं परियोजना अभियंता बिहार राज्य पुल निगम प्रमंडल भागलपुर सहित अन्य विभाग हरकत मे आ गया है। संबंधित विभाग ने जिला पार्टी प्रमुख को पत्र प्रेषित कर अग्रेतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह जानकारी राजद जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस वार्ता में सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि बीते 08 मई को 14 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित धरना पर डीएम ने 10 मई को पुलिस अधीक्षक को विधि व्यवस्था से जुड़े मामलों पर कार्रवाई करने सहित अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता, पुल निगम भागलपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल मुंगेर के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य को पत्र प्रेषित कर अग्रेतर कार्रवाई निर्देश दिया है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि डीएम के निर्देश पर वरीय परियोजना अभियंता बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, कार्य प्रमंडल भागलपुर ने अपने पत्रांक 297 दिनांक 15 मई 2018 में जिला प्रमुख को सूचित किया है कि बरियारपुर स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज जो 2008 में प्रारंभ किया गया था, आज भू अर्जन की प्रक्रिया लगभग पूर्ण होने को है और निर्माण प्रगति पर है। पुल का सुपर स्ट्रक्चर कार्य पूर्ण हो चुका है और आरईवाल व रोड का कार्य प्रगति पर है। जिसे जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शेष संबंधित विभागों से सूचना अप्राप्त है। जिस तत्परता से लंबित योजनाओं को पूर्ण करने की दिशा में डीएम आनंद शर्मा ने करवाई शुरू की है वह सराहनीय है । मौके पर संजय पासवान, पंकज यादव, मंटू शर्मा, मो. परवेज चांद अादि थे।

खबरें और भी हैं...