निबंधन कार्यालय में भिड़े देवर-भाभी, हुई मारपीट
मुंगेर | निबंधन कार्यालय में सोमवार को जमीन बेचने के बारे में जानकारी लेने के लिए पहुंची एक महिला व उसके देवर के बीच बहस के साथ मारपीट हुई। जिससे निबंधन कार्यालय में थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी मची रही। बरियारपुर थाना क्षेत्र की एक महिला अपनी जमीन बेचने की जानकारी लेने निबंधन कार्यालय पहुंची थी। इसकी भनक देवर को लगी तो वह भी पहुंच गए और भाभी से उलझ पड़े। भाभी ने कहा कि मैं अपने हिस्से की जमीन बेचना चाहती हूं, तुम्हें इसमें क्या एतराज है। इस पर देवर ने मारपीट शुरू कर दी। भाभी ने भी जवाब में देवर को दो चांटे मारे। स्थानीय लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। कोतवाली थानाध्यक्ष राजेश शरण ने कहा कि कोई आवेदन नहीं मिला है।