पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • पंपसेट में फंसा आठ साल के बच्चे का गमछा, सिर में लगी गंभीर चोट

पंपसेट में फंसा आठ साल के बच्चे का गमछा, सिर में लगी गंभीर चोट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज। मुंगेर /गोगरी

खगड़िया जिले के हरिनमार थाना क्षेत्र में पंपसेट की चपेट में आने से एक आठ वर्षीय बालक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। बालक की पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान के पास के धर्मेंद्र कुमार पिता रासो सिंह के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा स्थान के पास के धर्मेंद्र कुमार हरिनमार के एक खेत में पंप सेट से पानी पीने के लिए गया। पंपसेट के पास जैसे ही पानी पीने के लिए मुंह ले गया कि गले में रखा गमछा पंपसेट में उलझ गया। जिसके कारण बालक का सिर पंपसेट की चपेट में आ गया। जिससे बालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही हरिनमार से पैदल कंधे पर लादकर ग्रामीण बालक को गोगरी बांध तक लाए। जहां ऑटो के माध्यम से गोगरी रेफरल अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक सीके सुमन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बालक को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया है। इधर बालक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

बरियारपुर के दुर्गास्थान के पास का रहने वाला है जख्मी धर्मेंद्र

खबरें और भी हैं...