बरियारपुर| प्रखंड के बरियारपुर उत्तरी पंचायत अंतर्गत कलाभवन में सरकार आपके द्वार स्वच्छता हमारा अधिकार कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्षता पंचायत की मुखिया रूबी देवी ने की। जबकि नेतृत्व बीडीओ बरियारपुर राजेश कुमार ने किया। इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी केएन शर्मा, जीपीएस सुनील कुमार, विद्युत विभाग के जेई सुजीत कुमार, बीसीओ प्रणव कुमार, स्वच्छता समन्वयक सारिका सिंह सहित सभी विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।