दलित भाईचारे ने बाबा साहेब को किया याद
बरीवाला| मंडी बरीवाला के दलित भाईचारे ने समूचे नगर निवासियों के सहयोग से डॉ. भीम राव अंबेडकर जी का जन्मदिवस वाल्मीकि मंदिर में बहुत धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाया। समागम में विभिन्न गांवों व शहरों से वक्ता पहुंचे। जिन्होंने बाबा जी के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। इस समय वाल्मीकि नेता जगदीश कुमार ने कहा कि बाबा साहिब की बदौलत ही हम आज बराबरी के अधिकार का आनंद मान रहे हैं।