दो मोटरसाइकिल सवारों ने एक व्यक्ति से 1.37 लाख रुपए छीने
मुक्तसर| मुक्तसर-मलोट मुख्य मार्ग पर दोपहर के समय एक मोटरसाइकिल चालक से 1 लाख 37 हजार रुपए छीन कर लुटेरे फरार हो गए। गांव रूपाणा के तारा चंद व उसका बेटा दिया चंद शहर के भीड़ भाड़ वाले पंजाब नेशनल बैंक में से अपने दो खातों में से 1 लाख 37 हजार रुपए निकलवाकर मोटरसाइकिल पर वापस अपने गांव जा रहे थे तो रास्ते में मलोट रोड पर हीरो हांडा एजेंसी के नजदीक दो मोटरसाइकिल सवारों ने उनसे नोटों वाला बैग छीन लिया व फरार हो गए। तारा चंद ने इस मामले की थाना सिटी पुलिस को सूचना दे दी। कुछ दिन पहले इसी तरह की एक घटना मंडी बरीवाला में करीब ढाई लाख रुपए लूट की हुई थी, जिसके बारे अभी तक कुछ सुराग नहीं मिला। थाना सिटी के मुखी तेजिंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है।
घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस अधिकारी।