बरीवाला |पुलिस थाना मंडी बरीवाला के एएसआई ने बताया गुरप्रीत सिंह वासी कोटली संघर का गांव में प्लाट खाली पड़ा था और उसने प्लाट में चारदीवारी करके घर बनाकर सीरी को रहने के लिए दे दिया, परंतु सीरी ने गांव के जमींदार के साथ मिलकर कब्जा कर लिया और इस संबंध में अदालत में केस चल रहा था। अदालत ने इस पर स्टे किया हुआ था। अदालत के फैसले के उलट जग्गा सिंह पुत्र तार सिंह, राजा सिंह पुत्र जग्गा सिंह, बिट्टू सिंह पुत्र जग्गा सिंह, गुरनैब सिंह पुत्र भजन सिंह व रणजीत कौर प|ी जग्गा ने इस प्लाट पर कब्जा करने के उद्देश्य से इसकी दीवार तोड़ दी। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के बयान के आधार पर इन पांचों पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।(राजेन्द्रपाल)