16 की हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय
यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में गठित संयुक्त मोर्चा का गेट मीटिंग शुक्रवार को केन्द्रीय कर्मशाला के मुख्य गेट के समक्ष अायोजित किया गया। इसमें यूनियन के कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जिसमें सरकार द्वारा खदानों के निजीकरण किए जाने के विरोध में 16 अप्रैल को एक दिवसीय हड़ताल किए जाने पर विचार किया गया। मौके पर एनसी विश्वास, मुजफ्फर हुसैन, रंजीत सिंह, महाबीर राम, एसएन जाफरी, रतन कुमार,सुशील कुमार, लखन राम, ललित राय, ओपी सिन्हा, शैलेश ओझा, विजय शर्मा, ढकनु, जलील, बिहारी लाल, मो. क्यूम, राजेंद्र मोदी सहित कई यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे।