पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उर्स मुबारक के मौके पर कव्वाली से सजी महफिल

उर्स मुबारक के मौके पर कव्वाली से सजी महफिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उर्स के मौके पर गुरूवार की रात नयानगर बरकाकाना स्थित दुर्गा मंडप के प्रांगण में हेदायतुल्लाह शाहदाता रहमतुल्लाह अलैह के 34वें उर्स के मुबारक मौके पर शानदार कव्वाली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट केंद्रीय कर्मशाला महाप्रबंधक राय अनिल कुमार शर्मा, रौशनलाल चौधरी, मनोज महतो, युगेश बेदिया, रामेश्वर सिंह फौजी, श्वेता कुमारी उर्फ अम्बा प्रसाद, रंधीर कुमार गुप्ता, ग्यासुद्दीन अंसारी, सुनील मंडल, नीरज मंडल, मुजफ्फर हुसैन मौजूद थे। इसके बाद बैंगलोर के नुसरत अली व नागपुर की मीना तबस्सुम ने रात भर एक से बढ़कर एक शायरी, नात, गजल, हम्द आदि प्रस्तुत किए। मौके पर उर्स कमेटी के संस्थापक योगेन्द्र सिंह, अध्यक्ष रमेश प्रसाद यादव, सचिव शफीक अंसारी, मो सराफत, अख्तर अली मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...