रविदास मुहल्ला में मनी बाबा साहेब की जयंती
बरकाकाना | बरकाकाना क्षेत्र के रविदास मुहल्ला में रविवार को भारत र| डाॅ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती के अवसर पर बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर पंचदेव करमाली, नरेश राम, मदन रविदास, नंदलाल राम, सीता देवी, श्रवण रविदास सहित अन्य लोग मौजूद थे।