पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलश यात्रा में शामिल हुईं 1101 महिलाएं, पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ आज

कलश यात्रा में शामिल हुईं 1101 महिलाएं, पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेलियातू गांव के शिव मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ की तैयारी पूरी होने के बाद यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मी महतो ने बताया कि 17 अप्रैल की सुबह 7 बजे क्षेत्र के लगभग 1101 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो छोटकाकाना स्थित दामोदर नदी से लेकर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर वापस यज्ञ मंडप के पास पहुंचेगी।

वहीं सोमवार को 55 विभिन्न देवी देवताओं की की मूर्ति बनाई गई है। जिसे क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में स्थापित किया जाएगा।इसके बाद यज्ञाचार्य पंडित दिलीप तिवारी शास्त्री द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर कलश स्थापना, पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश किया जाएगा। 18 अप्रैल को बेदी पूजन, यज्ञ आरती, 19 अप्रैल को नगर भ्रमण, पूजा हवन, 20 अप्रैल को प्रतिमा अन्नाधिवास, न्यास व प्राण प्रतिष्ठा व 21 अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी। मौके पर यज्ञ कमेटी के सचिव महेन्द्र महतो, कोषाध्यक्ष संतोष महतो, उप कोषाध्यक्ष अन्नू देवी, सुखू महतो, विशेश्वर महतो, सियाराम महतो, मोहित, गोकुल सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...