पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बरकाकाना क्षेत्र में 20, 21 व 25 पर ईवीएम खराब होने से देरी से शुरू हुआ मतदान

बरकाकाना क्षेत्र में 20, 21 व 25 पर ईवीएम खराब होने से देरी से शुरू हुआ मतदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद के चुनाव को लेकर मतदाता व प्रत्याशियों की गहमा गहमी सोमवार की अहले सुबह से ही बरकाकाना व इसके आस पास के क्षेत्रों में देखी गई। कई बूथों पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण चुनाव अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटे देरी से मतदान कराया गया। तेलियातू गांव में स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, घुटुवा के बूथ संख्या 20, 21 व 25 में ईवीएम खराब होने के कारण 1 घंटे देरी से मतदान शुरू किया। पीठासीन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान 1 घंटे अधिक कराया जाएगा।

पीठासीन पदाधिकारी अपना पहचान पत्र उलटा लगा कार्य करते हुए देखे गए। वहीं डीएवी विद्यालय बरकाकाना के बूथ में दिन के लगभग 2 बजे से मतदाता द्वारा मतदान किए जाने के बाद ईवीएम की बत्ती जलना व टिक की आवाज बंद हो गई। इसके बाद विभिन्न दलों के प्रत्याशी व समर्थकों ने जमकर हंगामा करते हुए चुनाव रद्द करने का मांग की। जिस पर पतरातू प्रखंड विकास पदाधिकारी शीलवंत भट्ट व अन्य अधिकारियों द्वारा समझा बुझा कर मामला शांत कराया गया। इसके अलावा क्षेत्र के कई बूथों पर खामियां देखी गई। आदर्श मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 24 में मतदान करने पहुंची युवती अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। प्रत्याशी व उनके समर्थक अपनी जीत पक्की करने को लेकर मतदाता को पोलिंग बूथ लाने व मतदान कराने के बाद वापस घर तक छोड़ने की विशेष व्यवस्था की गई थी। क्षेत्र के बूथ संख्या 19 में 50 प्रतिशत, बूथ संख्या 20 लगभग 65 प्रतिशत, बूथ संख्या 21 में 52 प्रतिशत, बूथ संख्या 22 में लगभग 48 प्रतिशत, 23 में लगभग 51 प्रतिशत, 24 में लगभग 60 प्रतिशत व 25 में 52 प्रतिशत मतदान कराया गया।

खबरें और भी हैं...