बुजुर्ग जमीरा में मंडा मनाने को लेकर रविवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित किया गया। जिसमें बुजुर्ग जमीरा, पोचरा, लोको काॅलोनी के ग्रामीण शामिल हुआ। जिसमें मंडा पर्व 9 जून को हर्षोल्लास के साथ मनाने व नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सन्नी गोप, जयंत गोप, उपाध्यक्ष सुरेश गोप, बबलू गोप, सचिव देवा गोप, जीतू गोप, रवि गोप, कोषाध्यक्ष चंदन गोप, रौशन गोप, गोपाल गोप का चयन किया गया। मौके पर विक्रम गोप, इंदू गोप, राजेश गोप, दीपक गोप, अयोध्या गोप, गुल्लू यादव, श्रवण गोप, पवन गोप, रमेश गोप, अजय गोप, बिनोद गोप मौजूद थे।