पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दहकते अंगारों पर चलकर शिव भक्तों ने दिखाई आस्था

दहकते अंगारों पर चलकर शिव भक्तों ने दिखाई आस्था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकाकाना| ओपी क्षेत्र के हेहल गांव में रविवार को हर्षोल्लास के साथ मंडा पर्व मनाया गया। शिव भक्तों ने मंडा पूजा के दौरान 24 घंटे का निर्जला उपवास कर शिव के प्रति आस्था दिखाई। इस दौरान छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें पश्चिम बंगाल के पुरूलिया से आए कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक धार्मिक और सामाजिक गीत व नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का रात भर मनोरंजन किया। कमेटी के अध्यक्ष बिनोद सिंह ने फीता काट कर मंडा पूजा व मेला का उद्घाटन किया। जिसके बाद भोक्ताओ ने शिव के प्रति आस्था जताते हुए दहकते हुए अंगारों पर चलकर बनस झूला झूले।

खबरें और भी हैं...