पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेदिया 11 को 8 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा स्टार क्लब

बेदिया 11 को 8 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा स्टार क्लब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों के साथ अतिथि व अन्य।

भास्कर न्यूज| बरकाकाना

मसमोहना के खेल मैदान में रविवार को नवयुवक समिति के तत्वावधान में अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मुकाबला में बेदिया एलेवन अंबा टोला का भिड़त स्टार क्रिकेट क्लब मसमोहना से हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार क्रिकेट मसमोहना के खिलाड़ियों ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 52 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी के बेदिया एलेवन के खिलाड़ी 44 रन बनाकर ढेर हो गई। इस प्रकार स्टार क्लब ने 8 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल पर कब्जा जमाया। मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए दुर्गा ने हैट्रिक विकेट के साथ 4 विकेट झटके। इसे मैन ऑफ दी मैच के खिताब से नवाजा गया। अंपायर की भूमिका मुन्ना, बसंत और श्याम ने निभाई। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पीरी पंचायत के मुखिया गंगाधर बेदिया मौजूद थे। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर वार्ड सदस्य नारायण कुमार बेदिया, आजाद बेदिया, मनोज बेदिया, राजकुमार बेदिया, राजेंद्र बेदिया, प्रेम बेदिया, रंजीत बेदिया, अजय बेदिया, धीरज बेदिया, श्याम सुंदर बेदिया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...